बाइकों के बीच टक्कर छात्र की मौत, दो जख्मी

Published at :25 Aug 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकों के बीच टक्कर छात्र की मौत, दो जख्मी

केसठ (बक्सर) : नावानगर थाने के रामपुर बंगला के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. मृत छात्र की पहचान डिहरा गांव निवासी पिंटू कुमार के रूप में की गयी. वह गांव के ही एक व्यक्ति का इलाज करा लौट रहा […]

विज्ञापन

केसठ (बक्सर) : नावानगर थाने के रामपुर बंगला के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. मृत छात्र की पहचान डिहरा गांव निवासी पिंटू कुमार के रूप में की गयी. वह गांव के ही एक व्यक्ति का इलाज करा लौट रहा था. घायलों में डिहरा गांव का सुरेश यादव और कुलमनपुर गांव निवासी वार्ड पार्षद राजेश पासवान हैं. दोनों का इलाज सरैयां के अस्पताल में कराया गया.

डिहरा गांव के सुरेश सिंह को किसी विषैले जीव काट लिया था. उसका इलाज कराने के लिए पिंटू कुमार बाइक से लेकर कंजियाधाम गया था. रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे. इस बीच केसठ-सरैयां मार्ग पर रामपुर बंगला के समीप सामने से आ रहे वार्ड पार्षद राजेश पासवान की बाइक व पिंटू की बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें दोनों बाइक पर पर

बाइकों के बीच टक्कर छात्र…
सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बाद में तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पिंटू की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पहले अनुमंडल अस्पताल डुमरांव और उसके बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पिंटू की पीएमसीएच में मौत हो गयी. मौत की खबर से पिंटू के घर में कोहराम मच गया. पिंटू आरा में रह कर स्नातक की पढ़ाई करता था.
केसठ-सरैयां मार्ग पर रामपुर बंगला के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन