असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर : डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को ले की शांति समिति की बैठक बक्सर : जिले में शांति बनाये रखने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएम रमण कुमार ने की. डीएम ने कहा कि श्रावणी माह शांति से बीत गया. इसमें सदर एसडीओ की अहम भूमिका रही. आने वाले माह में […]
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को ले की शांति समिति की बैठक
बक्सर : जिले में शांति बनाये रखने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएम रमण कुमार ने की. डीएम ने कहा कि श्रावणी माह शांति से बीत गया. इसमें सदर एसडीओ की अहम भूमिका रही. आने वाले माह में कई पर्व -त्योहार आनेवाले हैं. हम सबका कर्तव्य बनता है कि इसकी तैयारी पूर्व में ही कर लें.
इसके अलावा हम सबको असामाजिक तत्वों एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी. इसके लिए समाचार, सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जायेगी. इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर ली गयी है. समिति के सदस्य केबल नेटवर्क पर नजर रखें. गलत प्रसारण किये जाने पर इसकी शिकायत समिति के सचिव डीपीआरओ के पास करें. बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में छपरा जिले की स्थिति उत्पन्न न हो,
इसके लिए सदस्य प्रतिदिन मॉनीटरिंग करते रहें. डीएम ने डीपीआरओ को जिले के सभी केबल टेलीविजन नेटवर्कों की जांच करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में इन सब कार्यों पर ध्यान देते रहना है कि समाज में अशांति का वातावरण न फैल सके. बैठक में एडीएम, एसपी, सदर एसडीओ, एएसपी समेत शांति समिति के सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




