बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर लिया िस्थति का जायजा

बक्सर : भारतीय जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया. राजपुर पंचायत के ठगनी के डेरा, दादा बाबा के डेरा, पंडित के शिवाला, नियाजीपुर खुर्द, दुगुली यादव के डेरा समेत दर्जनों क्षेत्रों का दौरा कर नेताओं ने पीड़ितों का हालचाल जाना. साथ ही बाढ़ में हुए नुकसान […]
बक्सर : भारतीय जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया. राजपुर पंचायत के ठगनी के डेरा, दादा बाबा के डेरा, पंडित के शिवाला, नियाजीपुर खुर्द, दुगुली यादव के डेरा समेत दर्जनों क्षेत्रों का दौरा कर नेताओं ने पीड़ितों का हालचाल जाना.
साथ ही बाढ़ में हुए नुकसान का आकलन भी किया गया. नेताओं ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इन इलाकों में जरूरतमंदों को पर्याप्त नाव, खाना एवं दवा नहीं मिल पा रही है. नेताओं ने इन सबकी पूर्ति की मांग तत्काल जिला प्रशासन से की है. इस अवसर पर राज नारायण दुबे, बजरंगी मिश्रा, जनार्दन पांडेय, भरत यादव, सत्य नारायण मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, आशीष तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




