स्टैंड से घर जाने के क्रम में मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

घटनास्थल पर परिजन से बातचीत करते डीएसपी. मामला बस स्टैंड के ठेकेदार की हत्या का बक्सर : हरेंद्र सिंह सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से बस स्टेंड से अपने घर जा रहे थे. इस बीच अपराधियों ने हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से […]
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजन से बातचीत करते डीएसपी.
मामला बस स्टैंड के ठेकेदार की हत्या का
बक्सर : हरेंद्र सिंह सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से बस स्टेंड से अपने घर जा रहे थे. इस बीच अपराधियों ने हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से निकल गये.
उसके बाद उनको स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. बाद में ठेकेदार को चिंताजनक स्थिति में वाराणसी रेफर कर दिया गया. वाराणसी जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
पुलिस ठेकेदार के मोबाइल के सीडीआर की जांच कर रही है.
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका : सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सोहनपट्टी का इलाका दहल उठा. देर रात हुई फायरिंग से इलाके के लोग दहशत में आ गये.
किसी अनहोनी की
आशंका से लोग अपने घरों में
दुबक गये हालांकि सूचना मिलने पर नगर कोतवाल राघव दयाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी भाग चुके थे. पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में काफी दूर तक पीछा किया, पर अपराधी हाथ नहीं आ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




