पुलिस पर हमला करनेवाले ने न्यायालय में किया सरेंडर

Published at :23 Aug 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करनेवाले ने न्यायालय में किया सरेंडर

बक्सर, कोर्ट : पुलिस पर जानलेवा हमला करने व राइफल छीनने के आरोपित बुदुल यादव ने सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया. बुदुल यादव कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव का रहनेवाला बताया जाता है. उस पर पिछले जून माह में पुलिस पर हमला कर राइफल छीनने का मामला दर्ज […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : पुलिस पर जानलेवा हमला करने व राइफल छीनने के आरोपित बुदुल यादव ने सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया. बुदुल यादव कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव का रहनेवाला बताया जाता है. उस पर पिछले जून माह में पुलिस पर हमला कर राइफल छीनने का मामला दर्ज है. जानकारी के अनुसार 27 जून को कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नागेश्वर यादव को सूचना मिली थी की छतनवार गांव में अपराध की योजना बनायी जा रही है. उसी के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छतनवार गांव में छापेमारी की.

इस बीच अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और राइफल छीन लिया. इस दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग भी की गयी थी. अपराधियों के हमले में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी. बाद में पुलिस को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी थी. इसको लेकर टिमिल यादव, बुदुल यादव, मुन्ना यादव, जनार्दन यादव, उर्मिला देवी के अलावा अज्ञात 10-15 महिला-पुरुषों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. ऐसे में पुलिस दबिश को देखते हुए बुदुल यादव ने सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन