बाढ़ को ले स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द

Published at :22 Aug 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ को ले स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द

बक्सर : जिले में बाढ़ की भयावह स्थिति से निबटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की छुट्टी राज्य सरकार के निर्देश पर रद्द कर दी है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों एवं कर्मियों की आवश्यक बैठक सिविल […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में बाढ़ की भयावह स्थिति से निबटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की छुट्टी राज्य सरकार के निर्देश पर रद्द कर दी है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों एवं कर्मियों की आवश्यक बैठक सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल में की गयी. बैठक में उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को आवश्यक रूप से मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया है.

बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए मोबाइल टीम का गठन किया गया है. साथ ही सभी पीएचसी में एंबुलेंस की उपलब्धता भी आवश्यक करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश के साथ ही सभी पीएचसी पर हाइलोजन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर के साथ आवश्यक दवाइयां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विपरीत परिस्थिति में भी तैयार रहने को कहा गया है. बैठक में मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ अनिल सिंह, डॉ डीएन पांडेय, डॉ बी नाथ, डॉ मधु सिंह, डॉ पीसी प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक केएन गुप्ता, डॉ नमिता सिंह, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार समेत सिविल सर्जन के सभी कर्मी मौजूद थे.

बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए मोबाइल टीम गठित : बाढ़ग्रस्त लोगों तक तेजी से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर मोबाइल टीम का गठन किया गया है. जो कैंप से लेकर सभी तरह की दवाओं को बाढ़ग्रस्त लोगों तक जल्द-से-जल्द पहुंचायेगी. सभी पीएचसी पर मोबाइल टीम का गठन किया गया है. इसके साथ ही जिले में भी एक विशेष टीम को रखा गया है. इसके साथ ही सभी टीमों को हमेशा अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन