टूटी सड़क से हर दिन गुजरते हैं एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

शहर का मठिया मुहल्ला वार्ड नंबर 15 में आता है. इस वार्ड से ही हर दिन एसपी की गाड़ी गुजरती है. क्योंकि एसपी साहब का आवास भी इसी मुहल्ले में हैं़ इस मुहल्ले की सड़क जर्जर हो चुकी है. नालियों का निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही नाली का पानी बहता है. हालांकि […]
विज्ञापन
शहर का मठिया मुहल्ला वार्ड नंबर 15 में आता है. इस वार्ड से ही हर दिन एसपी की गाड़ी गुजरती है. क्योंकि एसपी साहब का आवास भी इसी मुहल्ले में हैं़ इस मुहल्ले की सड़क जर्जर हो चुकी है. नालियों का निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही नाली का पानी बहता है. हालांकि सड़क नप के अधीन नहीं है, फिर भी यह सड़क अब तक नहीं बन पायी. यहीं नहीं वार्ड के अंदर जाने पर भी मुख्य समस्या जलजमाव का ही है.
बक्सर : शहर के रिहायसी इलाकों में एक मठिया मुहल्ला है. यह वार्ड नंबर पंद्रह में है. इस वार्ड की सड़क से हर दिन एसपी गुजरते हैं. दरअसल, सारीमपुर गांव में एसपी आवास है. इस सड़क की हालत बहुत ही खराब है. पूरी तरह टूट चुकी सड़क पर सालों भर जलजमाव रहता है. यानी नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण सड़क पर ही नाली का पानी बहता है. यह समस्या वर्षों से है, पर अब तक स्थिति नहीं सुधरी है. प्रभात खबर की टीम जब शनिवार को वार्ड स्कैन के तह वार्ड 15 में पहुंची, तो लोगों ने कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया.
कुछ लोग मुहल्ले के अंदर तक ले गये और वहां की स्थिति को दिखाया. लोगों ने मुहल्ले के वार्ड पार्षद के घर के समीप तक ले गये लेकिन, घर तक पहुंचने का रास्ता तक नहीं था. तीन दिनों के बारिश का पानी जमा था, पानी पूरी तरह गंध दे रहा था. लोगों ने बताया कि इस जमा पानी में प्रवेश कर लोग इस रास्ते से गुजरते हैं. ऐसे में लोगों के पैर में जख्म भी हो जाता है. यहां प्रजापति(कुम्हार जाति) के लोग ज्यादा रहते हैं. इनमें से अधिकांश परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नहीं किया गया है. वार्ड की आबादी पांच हजार है और वोटर 25 सौ.
इस वार्ड में एलइडी लाइट भी सभी जगह नहीं लगी है. कई जगहों पर खराब हो चुकी है. ऐसे में शाम होते ही वार्ड में अंधेरा छा जाता है. वार्ड में चापाकल भी पर्याप्त संख्या में नहीं लगा है. वार्ड में बैठे एक बुजुर्ग मंगलकोहार प्रजापति कहते हैं कि घर में शौचायल नहीं है. इसके लिए एक बार भी नप के कर्मचारी पहल नहीं किये. हालांकि वार्ड पार्षद कहते हैं कि पिछले पांच चार सालों में काफी काम हुआ है. अभी विपक्ष में हैं, जिसके कारण कुछ काम कराने में परेशानी हो रही है. वार्ड में कुछ लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है. इसकी शिकायत अनुमंडल कार्यालय में की गयी है. अब तक नहीं बन पाया.
मुहल्ले की सड़क पर जलजमाव.
वार्ड में नहीं है पर्याप्त चापाकल
वार्ड की हर गली में जलजमाव की स्थिति है. सड़क पर कीचड़ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, पर कोई देखनेवाला नहीं है.इसे दुरुस्त करना ही होगा.
हरिहर प्रसाद गुप्ता
पांच सालों में कुछ काम हुआ है, पर अभी बहुत काम बाकी है़ जैसे सड़क की मरम्मती, गली में लाइट, जलजमाव की समस्या को दूर करना आदि,पर कोई ध्यान नहीं है़ इन सभी के दुरुस्त होने पर ही वार्ड सुंदर बन पायेगा़ कई चापाकल भी खराब हैं़
भरत साह
जल निकासी को लेकर कई बार नप कार्यालय में आवेदन दिया गया, पर कोई उपाय नहीं निकल पाया. ऐसे में लोग काफी परेशान हैं. घर से बाहर निकलने पर सड़क पर जामा पानी देख कर मन सिहर जाता है, पर क्या करें.
मदन प्रजापति
चुनाव पूर्व होगा सारा काम पूरा
पिछले चार वर्षों में काफी काम हुआ है. एलइडी लाइट भी हर जगहों पर लगी है. कुछ लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है, जिसके लिए अनुमंडल कार्यालय में लोगों द्वारा आवेदन दिलाया गया है. हालांकि पुन: कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होनेवाली है. वार्ड में कुछ जगहों पर जलजमाव की स्थिति है, जिसे हर हाल में दूर किया जायेगा. चुनाव पहले यह सारा काम हो जायेगा.
श्री राम यादव, वार्ड नंबर 15 के पार्षद
नगर पर्षद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए. सड़क बने तो नाली का भी निर्माण हो, अन्यथा जलजमाव के कारण सड़क खराब हो जाती है.
सुशीला देवी
राशन कार्ड भी नहीं बन पाया है. कई बार सर्वे भी हुआ, पर कोई फायदा नहीं. ऐसे में महंगे दाम पर ही राशन की खरीदारी की जा रही है. हमलोग गरीब आदमी हैं किसी तरह परिवार को चलाते हैं.
उषा देवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




