देवर ने महज दस हजार रुपये के लिए दे दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद भाभी घर छोड़ कर फरार सासामुसा : विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर में रिश्ता उस समय तार-तार हो गया जब देवर की गाढ़ी कमाई में से 10 हजार रुपये भाभी ने चोरी कर ली. रुपये काफी देर तक खोजने के बाद जब नहीं मिला, तो देवर ने पंखे से लटक कर […]
विज्ञापन
घटना के बाद भाभी घर छोड़ कर फरार
सासामुसा : विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर में रिश्ता उस समय तार-तार हो गया जब देवर की गाढ़ी कमाई में से 10 हजार रुपये भाभी ने चोरी कर ली. रुपये काफी देर तक खोजने के बाद जब नहीं मिला, तो देवर ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलिवन सागर गांव के डोमा यादव के पुत्र रंजीत यादव अपनी शादी में खर्च के लिए पैसे बचा कर रख रहे थे. इस बीच शनिवार की रात उसके दस हजार रुपये की चोरी हो गयी. उसने पूछताछ की. बाद में जब खुलासा हुआ कि उसकी भाभी सुनीता ने ही उसका पैसा निकाला है. इससे नाराज होकर उसने अपने कमरे को बंद कर लिया तथा पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. रविवार की सुबह काफी देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला, तो परिजनों को लगा कि वह सोया है. काफी देर तक जगाने का प्रयास किया गया.
जब दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की की तरफ से लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गये. पंखे से लाश लटक रही थी. यह देख उसकी भाभी तथा उसका पति तूफानी यादव घर छोड़ कर फरार हो गये. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया. बुजुर्ग पिता डोमा साह को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साथ में भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




