शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

बक्सर : नगर थाना पुलिस और डीआइयू की टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार की देर शाम शांति नगर मुहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी की, जहां से शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस दौरान उसके घर से 30 बोतल देशी और दो बोतल अंगरेजी शराब मिली. पुलिस गिरफ्तार महिला कारोबारी […]
बक्सर : नगर थाना पुलिस और डीआइयू की टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार की देर शाम शांति नगर मुहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी की, जहां से शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस दौरान उसके घर से 30 बोतल देशी और दो बोतल अंगरेजी शराब मिली. पुलिस गिरफ्तार महिला कारोबारी से पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि शांति नगर मुहल्ला स्थित एक घर में शराब बेची जा रही है. सूचना के साथ ही डीआइयू के सहयोग से छापेमारी की गयी, जहां से मदन चौहान की पत्नी आशा देवी को 30 बोतल देशी और दो बोतल अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बता दें कि महिला का पति पहले से ही शराब के कारोबार में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




