टॉपर घोटाले ने बिहारी प्रतिभा को किया कलंकित

बक्सर : बिहारी प्रतिभा के सम्मान को बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संघर्ष करेगी. उक्त बातें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री निखिल रंजन ने समापन सत्र के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है. भारत की धरती पर भारत की बरबादी के नारे लगानेवाले को […]
बक्सर : बिहारी प्रतिभा के सम्मान को बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संघर्ष करेगी. उक्त बातें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री निखिल रंजन ने समापन सत्र के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है. भारत की धरती पर भारत की बरबादी के नारे लगानेवाले को पनपने नहीं दिया जायेगा. बाबा साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता में व्यतीत कर दिया.
सामाजिक समरसता को आज समाज की जरूरत है. विद्यार्थी परिषद के रहते हुए प्रतिभा को कभी धूमिल नहीं होने दिया जायेगा. इस मौके पर 37 संगठनात्मक जिलों में से 34 जिलों के 274 प्रतिनिधि शामिल हुए. इस मौके पर गोपाल शर्मा, राम मोहन, प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. पंकज कुमार, कृष्ण देव, भरत सिंह जोशी सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




