मैदान में जलजमाव, खेलप्रेमी मायूस मामला राज हाइस्कूल का

Published at :18 Jun 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
मैदान में जलजमाव, खेलप्रेमी मायूस मामला राज हाइस्कूल का

डुमरांव : प्लस टू राज हाइस्कूल खेल मैदान में गुरुवार की दोपहर बाद बारिश ने मैदान को झील में तब्दील कर दिया, जिसमें बच्चे खेलने के साथ ठिठोली करते दिखें. प्रतिदिन सुबह अपने को स्वस्थ रखने को लेकर बुजुर्ग और युवा टहलते हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से खेल मैदान झील में तब्दील हो […]

विज्ञापन

डुमरांव : प्लस टू राज हाइस्कूल खेल मैदान में गुरुवार की दोपहर बाद बारिश ने मैदान को झील में तब्दील कर दिया, जिसमें बच्चे खेलने के साथ ठिठोली करते दिखें. प्रतिदिन सुबह अपने को स्वस्थ रखने को लेकर बुजुर्ग और युवा टहलते हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से खेल मैदान झील में तब्दील हो चुका है,

जिससे मैदान की दुर्दशा देख खेल प्रेमी अच्छे खासे परेशान हैं. बताते चलें कि पूरे अनुमंडल के लिए खेल मैदान आकर्षण का केंद्र है़ इस मैदान पर कई राज्य स्तरीय खेल, राजनीतिक सहित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपना बल्ला भांज चुके है़ं

कई दिग्गजों हो चुकी हैं सभाएं : इतिहास के पन्नों में देखा जाये, तो इस विद्यालय के परिसर में कई नामी गिरामी हस्तियों ने अपनी सभाएं की हैं, जिनमें समय राजमाता सिंधिया, लालकृष्णा आडवानी, राजनाथ सिंह, सूबे के मुखिया नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, शरद यादव, शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं.
खेल मैदान के निर्माण को मिल चुकी है राशि : राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह अपने कोष से राज हाइ स्कूल खेल मैदान निर्माण के लिए 64 लाख की राशि दे चुके हैं, लेकिन अब तक इस मैदान का विकास नहीं हो पाया, जिससे लोगों को परेशानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन