डुमरांव में 25 को होगा प्रखंड प्रमुख का चुनाव

Published at :18 Jun 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरांव में 25 को होगा प्रखंड प्रमुख का चुनाव

डुमरांव़ : प्रखंड प्रमुख का चुनाव 25 जून को दो बजे से अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार की देख में शुरू होगा और सारी प्रकिया पांच बजे तक पूर्ण कर ली जायेगी. इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. इधर प्रमुख एवं उप प्रमुख के दावेदार अपनी कुरसी हथियाने के लिए तैयारी में जुट गये हैं. […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : प्रखंड प्रमुख का चुनाव 25 जून को दो बजे से अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार की देख में शुरू होगा और सारी प्रकिया पांच बजे तक पूर्ण कर ली जायेगी. इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. इधर प्रमुख एवं उप प्रमुख के दावेदार अपनी कुरसी हथियाने के लिए तैयारी में जुट गये हैं.

दिग्गजों ने संभाली कमान : प्रमुख पद के हासिल करने के लिए क्षेत्र के कई दिग्गजों ने कमान संभाल ली है़ वे पूरी तैयारी के साथ पंचायत समिति के सदस्यों के गांव-गांव जा कर हर हथकंडे अपना रहे हैं. इसके लिए सदस्यों की बोली भी लगने की चर्चा है़ इस पद के लिए कई दिग्गजों ने अपने सगे संबंधियों को मैदान में उतारा है़
अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है प्रमुख का पद : प्रखंड प्रमुख का पद अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है. 16 पंचायतों में 24 बीडीसी सदस्य है़ं अनुसूचित जाती के लिए चार आरक्षित सीटों के अलावे तीन समान्य सीट से अनुसूचित जाती के लोग जीत हासिल किये हैं, जिसके कारण सात अनुसूचित जाती के पंचायत समिति के सदस्य दावेदार है़ं इन्हीं में से किसी एक को प्रखंड प्रमुख का ताज मिलेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन