टेंपोचालकों की मनमानी से रोज लग रहा जाम

Published at :18 Jun 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपोचालकों की मनमानी से रोज लग रहा जाम

डुमरांव : प्रखंड के कोरानसराय में टेंपोचालकों पर स्थानीय प्रशासन के कार्रवाई का कोई असर नहीं है. प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है. सुबह होते ही सड़कों पर ऑटोचालक बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है. ऑटो स्टैंड नहीं रहने के […]

विज्ञापन

डुमरांव : प्रखंड के कोरानसराय में टेंपोचालकों पर स्थानीय प्रशासन के कार्रवाई का कोई असर नहीं है. प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है. सुबह होते ही सड़कों पर ऑटोचालक बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है.

ऑटो स्टैंड नहीं रहने के कारण ऑटोचालक भी परेशान हैं. इनके पास भी कोई विकल्प नहीं है. सुबह होते ही चौगाई रोड, डुमरांव रोड, बिक्रमगंज रोड, मठिला रोड की सड़कों पर बाजार लगने के साथ ही टेंपोचालक अपने वाहनों को सड़क के इधर-उधर लगाकर सवारी के इंतजार में बैठ जाते हैं, जिससे आवागमन करनेवाले राहगीर व वाहनचालकों को फजीहत का सामना करना पड़ता है़

स्थानीय प्रशासन द्वारा टेंपोचालकों को कई बार वाहनों को सड़क के आसपास नहीं लगाने को कहा गया है, पर कुछ दिनों तक स्थिति ठीक रहती है, फिर वही हाल हो जाता है, जिससे आवागमन करनेवाले राहगीरों को जाम में फंस कर परेशानियों का सामना करना पड़ता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन