नक्सली भेजे गये जेल

Published at :17 Jun 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली भेजे गये जेल

मिल्लू हत्याकांड. हुई मेडिकल जांच, पूछताछ में खुले कई राज रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही थी घटना के बारे में पूछताछ डुमरांव : मिल्लु चौधरी हत्याकांड में बक्सर पुलिस ने गड़हनी आरा से गिरफ्तार नक्सलियों को दो दिनों की रिमांड पर लेकर कोरानसराय थाने में कड़ी पूछताछ की. गुरुवार को रिमांड की अवधि खत्म […]

विज्ञापन

मिल्लू हत्याकांड. हुई मेडिकल जांच, पूछताछ में खुले कई राज

रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही थी घटना के बारे में पूछताछ
डुमरांव : मिल्लु चौधरी हत्याकांड में बक्सर पुलिस ने गड़हनी आरा से गिरफ्तार नक्सलियों को दो दिनों की रिमांड पर लेकर कोरानसराय थाने में कड़ी पूछताछ की. गुरुवार को रिमांड की अवधि खत्म होते ही नक्सलियों को सदर बक्सर में मेडिकल जांच करा कर जेल भेज दिया गया़ पुलिस सुत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान हत्याकांड को लेकर कई राज खुले हैं, जिसे पुलिस अपने अनुसंधान से जोड़ कर जांच पड़ताल करेगी़
हालांकि नक्सली रामकुमार राम व बृजकुमार राम ने बताया कि पंचायती चुनाव के दौरान बगेन पंचायत क्षेत्र से मिल्लु चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी के मुखिया पद के उम्मीदवार बनने के बाद मिल्लु की रेकी करने में आसानी हो गयी थी. इस मामले में गांव के ही तीन अन्य लोगों को मुखबिरी करने का निर्देश दिया गया था़
नक्सली मिल्लु की हर गतिविधि पर नजर गड़ाये हुए थे़ 30 अप्रैल की देर शाम नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया़ बताया जाता है कि इस घटना के 24 घंटे बाद मिल्लु के पुत्र रंजीत द्वारा कोरानसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन