पुलिस हिरासत से आरोिपत फरार, छापेमारी तेज

डुमरांव़ : नया भोजपुर ओपी पुलिस ने मोटर सामान की दुकान में हुई चोरी का उद्भेदन करने के बाद माल बरामद करने में सफलता पायी है और इस मामले में पुराना भोजपुर निवासी जीवन कमकर के पुत्र चंदन कमकर को हिरासत में लिया था़ गुरुवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे पुलिसकर्मी के साथ चंदन […]
डुमरांव़ : नया भोजपुर ओपी पुलिस ने मोटर सामान की दुकान में हुई चोरी का उद्भेदन करने के बाद माल बरामद करने में सफलता पायी है और इस मामले में पुराना भोजपुर निवासी जीवन कमकर के पुत्र चंदन कमकर को हिरासत में लिया था़ गुरुवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे पुलिसकर्मी के साथ चंदन शौच के लिए थाना परिसर के शौचालय से हथकड़ी सरकाकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया़ आरोपित के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गयी.
इस मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कार्यालय पहुंचे और आरोपित के धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी़ गौरतलब हो की बुधवार को पुलिस ने पुराना भोजपुर स्थित नंदलाल की दुकान से हजारों रुपये के चोरी गये सामान को लेकर आरोपित के घर से छापेमारी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




