डीइओ ने कहा, ईद से पहले मिल जायेगा शिक्षकों को मानदेय

बक्सर : जिले के करीब 125 उर्दू शिक्षकों का मानदेय विगत पांच महीने से बंद है, जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक कठिनाई उठानी पड़ रही है. रमजान के महीने और ईद पर्व को लेकर इनका खर्च भी बढ़ गया है, लेकिन पैसे के अभाव में ये कर्ज में डूबे हुए हैं. ईद पर्व मनाने को […]
बक्सर : जिले के करीब 125 उर्दू शिक्षकों का मानदेय विगत पांच महीने से बंद है, जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक कठिनाई उठानी पड़ रही है. रमजान के महीने और ईद पर्व को लेकर इनका खर्च भी बढ़ गया है, लेकिन पैसे के अभाव में ये कर्ज में डूबे हुए हैं. ईद पर्व मनाने को लेकर ये परेशान हैं.
विभागीय लापरवाही के कारण इनको विगत पांच महीने का वेतन अब तक नहीं मिला. शिक्षक शहनवाज आलम, जावेद अली, मो आबिद, सोहराब अंसारी और मो मुस्ताक ने बताया कि मानदेय को लेकर शिक्षक कई बार विभाग गये, लेकिन हर बार उन्हें यह बताया गया कि शीघ्र ही उन्हें मानदेय मिल जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिससे परेशानी बनी हुई है. इस संबंध में डीइओ ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि मानदेय का आवंटन इस महीने हो जायेगा. ईद से पहले शिक्षकों का भुगतान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




