विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावानगर : मुरार थाना के मसर्हिया गांव निवासी सुरेश सिंह ने अपनी पुत्री चंपा देवी की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए नावानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पिता सुरेश सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि अपनी पुत्री चंपा देवी की शादी थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

नावानगर : मुरार थाना के मसर्हिया गांव निवासी सुरेश सिंह ने अपनी पुत्री चंपा देवी की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए नावानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पिता सुरेश सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि अपनी पुत्री चंपा देवी की शादी थाना क्षेत्र के महादेवगंज निवासी उपेंद्र सिंह यादव पिता रंगजी यादव के साथ दो वर्ष पहले की थी. शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल तथा 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
मोटरसाइकिल व 50 हजार रुपये नहीं दिये जाने पर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. मामले में चंपा देवी के पिता ने पति उपेंद्र सिंह, सास, ससुर, ननद के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.नावानगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में मृतिका के पिता द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन