अपराधियों ने दो बाइकें छीनीं, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : शहर में दो अपराधियों ने विभिन्न जगहों से दो लोगों की बाइक छीन ली. साथ ही अपराधियों ने दोनों युवकों से मारपीट भी की. वहीं दोनों युवकों ने दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. पहले मामले में बताया जाता […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर में दो अपराधियों ने विभिन्न जगहों से दो लोगों की बाइक छीन ली. साथ ही अपराधियों ने दोनों युवकों से मारपीट भी की. वहीं दोनों युवकों ने दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है.
पहले मामले में बताया जाता है कि शहर के पांडेयपट्टी के रहने वाले संतोष कुमार गुरुवार की शाम बाइक से अपने दोस्त के घर जा रहा था. इसी बीच नयी बाजार के समीप पांडेयपट्टी के रहने वाले बंटी यादव और अमित कुमार यादव ने बाइक रोकी और बाइक देने के लिए कहा.
जब संतोष कुमार ने उसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी बाइक छीन ली और उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक लेकर भाग गये. वहीं दूसरा मामला चीनी मिल के रहने वाले दीपक कुमार अपने घर से अपनी स्कूटी से स्टेशन जा रहे थे. इसी बीच आरपीएफ बैरक के पास दीपक की स्कूटी बंटी और अमित के बाइक से टकरा गयी. इसके बाद दोनों अपराधी बंटी और अमित ने उसकी पिटाई की और उसकी स्कूटी छीन ली.
वहीं दोनों संतोष कुमार और दीपक कुमार ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में बाइक छीनी गयी है. सभी एक दूसरे के दोस्त हैं. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन