बक्सर पावर प्लांट की फायर सेफ्टी होगी और मजबूत, 1320 मेगावाट परियोजना में CISF फायर विंग का इंडक्शन

Updated:
विज्ञापन

एसजेवीएन परिसर में ट्रायल करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बक्सर ताप विद्युत परियोजना में अग्नि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ फायर विंग को शामिल किया गया है। जानिए इससे सुरक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर होगी।

विज्ञापन

Buxar News : एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) की 1320 मेगावाट क्षमता वाली बक्सर ताप विद्युत परियोजना में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. परियोजना परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के फायर विंग का औपचारिक इंडक्शन किया गया. इस मौके पर एसटीपीएल परिसर में समारोह आयोजित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीईओ ने किया CISF अधिकारियों का स्वागत

समारोह में एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय ने सीआईएसएफ फायर विंग के महानिरीक्षक प्रबोध चंद्र सहित वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया. इस दौरान परियोजना की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में फायर विंग की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आग से सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सीआईएसएफ देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. बक्सर ताप विद्युत परियोजना जैसे महत्वपूर्ण संयंत्र में सीआईएसएफ फायर विंग का इंडक्शन अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगा.

उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन संयंत्र में अग्नि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. प्रशिक्षित और दक्ष कर्मियों की तैनाती से आग की घटनाओं की रोकथाम, प्रभावी निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर जोर

फायर विंग की तैनाती से परियोजना में आग से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्य अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा. इसके साथ ही नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जायेगा.

प्रबंधन के साथ बेहतर समन्वय का भरोसा

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए एसटीपीएल प्रबंधन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने का आश्वासन दिया. परियोजना प्रबंधन ने विश्वास जताया कि फायर विंग का इंडक्शन संयंत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ उसके सुरक्षित और सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन