साइबर अपराधियों ने खाते से गायब कर दिये 43 हजार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव : बैंक उपभोक्ता ने न एटीएम दिखाया और नही पिन कोड साझा किया बावजूद साइबर अपराधियों ने 30 मिनट में खाते से 43 हजार 200 की राशि उड़ा ली. जैसे ही उपभोक्ता के मोबाइल पर पैसे निकासी की मैसेज आया उसके पांव तले जमीन खिसक गया. घटना रविवार की रात्रि पहर की बतायी जाती […]

विज्ञापन

डुमरांव : बैंक उपभोक्ता ने न एटीएम दिखाया और नही पिन कोड साझा किया बावजूद साइबर अपराधियों ने 30 मिनट में खाते से 43 हजार 200 की राशि उड़ा ली. जैसे ही उपभोक्ता के मोबाइल पर पैसे निकासी की मैसेज आया उसके पांव तले जमीन खिसक गया. घटना रविवार की रात्रि पहर की बतायी जाती है. जैसे-तैसे उपभोक्ता ने रात गुजारी और सुबह होते ही बैंक शाखा के प्रबंधक से संपर्क साधा.

विज्ञापन

जब उपभोक्ता बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसकी सारी रकम पटना के रेलवे स्टेशन स्थित किसी एटीएम से निकाली गयी है. उपभोक्ता स्टेट बैंक कोरानसराय शाखा का ग्राहक है. इस मामले में पीड़ित डुमरांव के वार्ड संख्या 14 निवासी ब्रजभूषण पाठक ने डुमरांव थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

पीड़ित ने बताया कि अभी तक अपना बैंक खाता व एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी किसी से भी साझा नहीं किया है बावजूद मेरे खाते से सभी पैसे गायब होना अचरज में डाल दिया है. खाते से बड़ी राशि के गायब होने से पीड़ित सहित परिजनों में मायूसी पसरी है. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन