मैजिक के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, परिचालन रहा बाधित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर. दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसम���ं गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक […]

विज्ञापन

बक्सर. दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक को ठीक करने में रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन

इसके बाद करीब एक घंटे के बाद परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया. बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था. तभी बगेन की तरफ से ब्रह्मपुर की तरफ जा रही एक अनियंत्रित मैजिक ने गेट में जोरदार टक्कर मार दी. धक्का मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भाग गया. गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. वहीं सूचना मिलते ही ट्रेनों को जहां तहां खड़ा करना पड़ा. इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया और करीब एक घंटे के बाद फाटक को पूरी तरह से ठीक किया गया. साथ ही परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन