पति का कॉलर पकड़ पहले पत्नी ने स्कूल परिसर में पीटा, फिर थाना पहुंच किया ये काम

Updated:
विज्ञापन

बक्सर (कृष्णाब्रह्म) : बिहार के बक्सर में मध्य विद्यालय सोवां की महिला शिक्षिका ने विद्यालय में पहुंचे अपने ही पति का कालर पकड़कर पीटा और थाने में पहुंचकर पति के ऊपर मारपीट का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज करा दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोवा गांव की रहने वाली शिक्षिका मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

बक्सर (कृष्णाब्रह्म) : बिहार के बक्सर में मध्य विद्यालय सोवां की महिला शिक्षिका ने विद्यालय में पहुंचे अपने ही पति का कालर पकड़कर पीटा और थाने में पहुंचकर पति के ऊपर मारपीट का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज करा दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोवा गांव की रहने वाली शिक्षिका मध्य विद्यालय सोवां में कार्यरत हैं. कई महीनों से पति-पत्नी का विवाद कोर्ट में चल रहा है. शिक्षिका अपने नैहर में रहकर प्रतिदिन ट्रेन से विद्यालय आती जाती है. शिक्षिका के दोनों पुत्र पिता के साथ रहकर शिक्षिका के विद्यालय में पढ़ते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को मध्याह्न भोजन के समय पुत्र एवं माता शिक्षिका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. पुत्र एवं शिक्षिका के झगड़ने की सूचना मिलने पर पुत्रों के पिता एवं शिक्षिका के पति धनंजय सोनार विद्यालय पहुंचा. पति को अचानक देख शिक्षिका ने कॉलर पकड़कर शर्ट को फाड़ दिया और जमकर पिटाई कर दी. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक छात्र मूकदर्शक बने रहे. शिक्षिका ने थाने पर फोन कर पति को पीटने की सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

उसके बाद शिक्षिका ने शाम को थाने पहुंच कर उलटे पति के ऊपर ही मारपीट करने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज करा दी. थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि शिक्षिका पुष्पा देवी ने धनंजय सोनार के खिलाफ मारपीट करने का एफआइआर दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन