ePaper

बिहार : डुमरांव में छात्र राजद ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

Updated at : 14 Jul 2017 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : डुमरांव में छात्र राजद ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

डुमरांव:बिहार के डुमरांव में शुक्रवार को राजगढ़ चैक पर छात्र राजद डुमरांव इकाई ने पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक विरोध जताया. इस दौरान प्रदर्शनकारियाेंद्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार को सीबीआइ द्वारा प्रताड़ित करने तथा जीएसटी लागू करने के खिलाफ पुतला […]

विज्ञापन

डुमरांव:बिहार के डुमरांव में शुक्रवार को राजगढ़ चैक पर छात्र राजद डुमरांव इकाई ने पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक विरोध जताया. इस दौरान प्रदर्शनकारियाेंद्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार को सीबीआइ द्वारा प्रताड़ित करने तथा जीएसटी लागू करने के खिलाफ पुतला फूंका गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नेता पप्पू यादव ने किया. इसके पूर्व प्रधानमंत्री के पुतले के साथ छात्र राजद के कार्यकर्ता पूरे शहर का भ्रमण किया.

कार्यकर्ता सीबीआइ का धौंस बंद करने तथा जीएसटी वापस लेने की मांग कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने पुतला में आग लगा देर तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक विरोध के चलते लालू यादव के पूरे परिवार को फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा आवश्यक वस्तुओं पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीब जनता की कमर तोड़ दी गयी है. इस मौके पर सोहराब कुरैशी, मल्लू इदरीसी, राजकुमार यादव, रामचंद्र यादव, गोरख पासवान, फिरोज, जाकिर हुसैन आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन