ePaper

Bihar News: बक्सर के युवक की नोखा में हत्या, प्रेमिका के घर से बरामद हुआ शव

Updated at : 19 Nov 2021 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बक्सर के युवक की नोखा में हत्या, प्रेमिका के घर से बरामद हुआ शव

Bihar News बुधवार की देर रात मृत्यु की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के घर के एक कमरे की छत में लगे बांस में फंदे से लटका राहुल का शव बरामद किया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गजाधरगंज के एक युवक का शव नोखा के लालगंज मुहल्ले में उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता बरामद किया गया. मृतक की पहचान गजाधरगंज के शंभु प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में की गयी है. राहुल पिछले दो माह से अपनी प्रेमिका के घर पर रह रहा था. घटना के बाद प्रेमिका व उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हो गये.

मृतक के पिता ने प्रेमिका, उसके माता-पिता व दो भाइयों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, राहुल अपनी प्रेमिका के साथ उसके पिता सियाराम सिंह के घर में रह रहा था. बुधवार की देर रात उसकी मृत्यु की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सियाराम सिंह के घर के एक कमरे की छत में लगे बांस में फंदे से लटका राहुल का शव बरामद किया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को कमरे में फंदे से लटका पाया गया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मृतक राहुल के पिता शंभु प्रसाद ने सियाराम सिंह, उनकी पत्नी विजया शांति देवी, दोनों बेटों अशोक कुमार, रमेश कुमार व बेटी माया कुमारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में सभी आरोपित फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: Bihar Board: इंटर एडमिशन के लिए अब पांच दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया
नवादा में विवाहिता की हत्या, शव को जलाने का प्रयास

अकबरपुर (नवादा). थाना क्षेत्र के पकरी गांव में गुरुवार को एक महिला की हत्या कर दी. आनन-फानन में शव का दाह-संस्कार किया जा रहा था, लेकिन गुप्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को चिता से उठवाया और सच्चाई जानने के लिए अधजला शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि पकरी निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ चुटर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार अपनी पत्नी पंपी देवी के साथ अकसर मारपीट करते रहता था.

मुख्य कारण यह है कि नीतीश की शादी आठ वर्ष पूर्व हिसुआ थाना क्षेत्र के घुरिहार गांव के सुनील सिंह के पुत्री पंपी कुमारी से हुई थी. दो दिन पहले पंपी कुमारी को पति ने शराब के नशे में बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. इससे हालत नाजुक हो गयी और उसकी मौत हो गयी. साक्ष्य छुपाने के लिए खूरी नदी के किनारे शव का दाह-संस्कार किया जा रहा था.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन