ePaper

कोलकाता जा रही बस ने नवादा में दो लोगों को कुचला, गुस्साये लोगों ने बस में लगा दी आग

Updated at : 18 Sep 2022 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता जा रही बस ने नवादा में दो लोगों को कुचला, गुस्साये लोगों ने बस में लगा दी आग

नवादा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही यात्री बस नवादा में बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, अस्पताल ले जाने के क्रम में दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

नवादा. नवादा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही यात्री बस नवादा में बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, अस्पताल ले जाने के क्रम में दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया. घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र में रांची रोड एनएच 31 पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी के समीप की है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी.

दो युवक की मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार शरीफ से अर्चना बस कोलकाता जा रही थी. नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर बस ने एक बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गयी. दोनों मृतक की पहचान चितरकोली निवासी कृष्णा यादव के पुत्र शंकर यादव और एकंबा गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मनोज यादव के रुप में की गई है.

स्टाफ बस छोड़कर फरार

दुर्घटना के बाद चालक सहित अन्य स्टाफ बस छोड़कर फरार हो गये. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने आक्रोशित होकर बस को आग के हवाले कर दिया. हादसे की वजह बनी बस धू-धू कर जल गयी. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. साथ ही दोनों युवकों के शव को बीच सड़क पर रख कर नवादा- रांची पथ को जाम कर दिया.

पुलिस ने लोगों को समझाया

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. लोगों के हंगामे को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं, लोगों के गुस्से को देखते हुए एसटीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन