Bihar News: तारापुर से दरभंगा जा रही पुलिसकर्मियों से भरी बस खगड़िया के पास पलटी, 17 सिपाही घायल

Bihar News कार्यक्रम में ड्यूटी करके सभी पुलिसकर्मी बस से दरभंगा लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बस चालक को हल्की नींद लग गयी.
Bihar News: खगड़िया से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर वापस दरभंगा जा रहे पुलिसकर्मियों से भरी बस खगड़िया के पास पलट गयी है. जिसमें कुल 17 सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है. इन सभी पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी एक सिपाही को रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, ये सभी पुलिसकर्मी मुंगेर के तारापुर से दरभंगा लौट रहे थे. इस दौरान खगड़िया के पास बस पलट गई. ये सभी पुलिसकर्मी बुधवार को मुंगेर के तारापुर में सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी करने गए हुए थे.
आठ दिसंबर दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम मुंगेर के तारापुर में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में ड्यूटी करके सभी पुलिसकर्मी बस से दरभंगा लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बस चालक को हल्की नींद लग गयी. जिससे बस NH-31 पर पलट गयी. करीब 17 प्रशिक्षु जवान घायल हो गए. सभी जवान दरभंगा BSAP-13 में मार्च से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




