ePaper

BSEB Sample Paper: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में हिन्दी विषय का कैसा रहेगा प्रश्न पत्र? देखें मॉडल पेपर

Updated at : 06 Jan 2024 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB Sample Paper: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में हिन्दी विषय का कैसा रहेगा प्रश्न पत्र? देखें मॉडल पेपर

BSEB Class 10 Model Paper 2024: बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा की डेट शीट को जारी कर दिया है. एक फरवरी से इंटर की परीक्षा होगा. वहीं, मॉडल पेपर को भी अपलोड किया गया है.

विज्ञापन

BSEB Class 10 Model Paper 2024: बिहार बोर्ड ‍(BSEB) ने 12वीं की परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी है. एक फरवरी से इंटर की परीक्षा ली जाएगी. दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा. पहली पाली की शुरुआत सुबह के 9:30 से होगी और यह परीक्षा 12:45 तक चलेगी. जबकि, दूसरे पाली का परीक्षा दोपहर के दो बजे से शुरु होगी. यह परीक्षा शाम के 5:15 तक चलेगी. विद्यार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचना बहुत ही जरुरी है. वहीं, थ्योरी से पहले प्रैक्टिकल की परीक्षा का आयोजन होगा. छात्र व छात्राओं के पास परीक्षा के लिए अधिक समय नहीं बचा है. इसलिए, खूब मेहनत करके पढ़ाई करना बहुत ही जरुरी है. इसके अलावा अपने टाइम टेबल को निर्धारित करना बहुत ही जरुरी है. इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मॉडल पेपर को सॉल्व करना भी जरुरी है. इससे परीक्षा के प्रश्न का अंदाजा लगाया जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिती की ओर से सैंपल पेपर को सार्वजनिक कर दिया गया है.

100 अंकों की होगी परीक्षा

बारहवीं के प्रश्न पत्र लेटेस्ट सिलेबस के आधार पर ही तैयार किए गए है. 100 अंकों की परीक्षा होगी. इसके लिए विद्यार्थियों को तीन घंटा और 15 मीनट का समय मिलेगा. परीक्षार्थियों को अपने शब्दों में उत्तर देने का आग्रह किया गया है. साथ ही प्रश्न के दाहिने ओर इसका अंक अंकित रहेगा. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को 15 मीनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा. हिन्दी की उत्तर पुस्तिका दो खंडों में विभाजित है. ध्यान रहे की परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के इलेक्ट्रोनिक उपकरण का प्रयोग करना वर्जित है. ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी. इन मॉडल पेपर के जरिए हिन्दी के प्रश्न से विद्यार्थी अवगत हो सकते हैं.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन