बिहार में कम नहीं हो रही घूसखोरी, निगरानी ने छपरा में कैश लेते हेल्थ मैनेजर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Updated at : 23 Mar 2023 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कम नहीं हो रही घूसखोरी, निगरानी ने छपरा में कैश लेते हेल्थ मैनेजर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. विजिलेंस की टीम आये दिन किसी न किसी रिश्वतखोर को दबोचती है, लेकिन रिश्वत लेने के मामले में कोई कमी दर्ज नहीं की जा रही है. जहां तक कि रिश्वतखोरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे है.

विज्ञापन

छपरा. बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. विजिलेंस की टीम आये दिन किसी न किसी रिश्वतखोर को दबोचती है, लेकिन रिश्वत लेने के मामले में कोई कमी दर्ज नहीं की जा रही है. जहां तक कि रिश्वतखोरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे है. कई लोग तो चंद पैसों की लालच में सलाखों के पीछे जा रहे हैं. ताजा मामला सारण का है, सारण में गुरुवार को एक घूसखोर पकड़ा गया है.

कैश लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस बार छपरा में छापेमारी की है. वहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर को घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा है. शिव कुमार पासवान को दस हजार रुपये कैश लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा है. हेल्थ मैनेजर को गिरफ्तार कर विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना ले गयी है. पीएचसी में तैनात हेल्थ मैनेजर शिव कुमार पासवान के बारे में यह शिकायत मिली थी कि दस हजार रुपये बतौर घूस की मांग वे कर रहे हैं.

शिव कुमार पासवान से पूछताछ की जाएगी

पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी ब्यरो ने इसकी जांच की और मामला सही पाया. इसके बाद टीम ने छापेमारी की. बताये गये जगह पर पीड़ित जैसे ही दस हजार रुपये लेकर पहुंचा और हेल्थ मैनेजर ने वो पैसे जैसे ही लिए निगरानी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब शिव कुमार पासवान से पूछताछ की जाएगी. उसको लेकर निगरानी की टीम पटना रवाना हो गयी है. पटना में उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन