छपरा में रिश्वतखोर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो ने कार्यक्रम पदाधिकारी को 2 लाख 20 हजार लेते दबोचा

Updated at : 09 Feb 2023 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा में रिश्वतखोर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो ने कार्यक्रम पदाधिकारी को 2 लाख 20 हजार लेते दबोचा

ताजा मामला सारण का है. छपरा में निगरानी ब्यूरो ने एक और भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार किया है. निगरानी ने गरखा के मनरेगा ऑफिसर बिनोद कुमार सिंह को 2 लाख 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं.

विज्ञापन

छपरा. बिहार में भ्रष्टाचारी मानने को तैयार नहीं है. निगरानी विभाग की सख्त कार्रवाई के बाद भी आये दिन रिश्वतखोर निगरानी की गिरफ्त में आ रहे हैं. ताजा मामला सारण का है. छपरा में निगरानी ब्यूरो ने एक और भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार किया है. निगरानी ने गरखा के मनरेगा ऑफिसर बिनोद कुमार सिंह को 2 लाख 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं.

20 प्रतिशत कमीशन की मांग

इस संबंध में डीएसपी समीर चंद झा ने बताया कि उमेश कुमार की शिक़ायत प्राप्त हुई थी. आरोप था कि मनरेगा की 3 योजनाओं में 10 लाख रुपए के बिल भुगतान के एवज में 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह एवं रोजगार सेवक के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत की जांच के बाद वह सही पाया गया. जिसके बाद निगरानी ने गुरुवार को जाल बिछाया. पटना से गयी निगरानी ब्यूरो की टीम ने आज किराए के मकान से रिश्वतखोर बिनोद कुमार को 220000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.

निगरानी की टीम बिनोद को लेकर छपरा से रवाना

निगरानी की टीम बिनोद को लेकर छपरा से रवाना हो गयी. अभियुक्त से पूछताछ के बाद है मुजफ्फरपुर या पटना स्थित निगरानी की अदालत में पेश किया जायेगा. इस ऑपरेशन के लिए पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया. टीम में शामिल डीएसपी अरुणोदय पांडे, इंस्पेक्टर संजीव कुमार,इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार जायसवाल, सब इस्पेक्टर अविनाश झा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र राम, गणेश कुमार शशिकांत सिंह मणिकांत सिंह विनोद सिंह,ए एस आई कौसल किशोर आदि शामिल थे.

इनपुट: हरि प्रकाश मिश्रा, छपरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन