ePaper

बोधगया, नालंदा, राजगीर और बेतिया में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पर्यटन केंद्र

Updated at : 31 Aug 2021 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
बोधगया, नालंदा, राजगीर और बेतिया में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पर्यटन केंद्र

पर्यटन विभाग ने बौधगया, नालंदा, राजगीर व बेतिया में पर्यटन केंद्र को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया है, ताकि पर्यटकों को इन इलाकों में घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.

विज्ञापन

पटना. बिहार में पिछले पांच वर्षों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. ऐसे में कोरोना के बाद दोबारा से पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पर्यटन विभाग ने बौधगया, नालंदा, राजगीर व बेतिया में पर्यटन केंद्र को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया है, ताकि पर्यटकों को इन इलाकों में घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.

विभागीय जानकारी में कहा गया है कि बौधगया में काम पर्यटन केंद्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की कवायद तेज हो गयी है. वहीं, बाकी पर्यटन स्थलों पर भी अधिकारियों को काम तेज करने का निर्देश दिया गया है.

पर्यटन केंद्र को अत्याधुनिक करने से देश-विदेश से बिहार आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मिलेगी. वहीं, उस क्षेत्र की पूरी जानकारी और वहां की लोकल संस्कृति के बारे में लोगों को बताया जायेगा, ताकि उस क्षेत्र के बारे में लोगों को जानने- समझने में कोई परेशानी नहीं हो.

पर्यटन विभाग इको टूरिज्म को देगा बढ़ावा

राज्यभर में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग अगले माह में रोड मैप तैयार कर लेगा. विभाग इको टूरिज्म को बढ़ावा देने.पर्यटकों को यहां की संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं से पूरी तरह से परिचित कराने के लिए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी से भी सहयोग मांगा गया है कि उनके जिले में कौन- सा स्थान है, जिसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है.

कि

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन