राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे भाजपाई, कांग्रेसियों ने किया विरोध तो हो गया मार, देखें वीडियो
सुपौल : जिले में कांग्रेस नेताओं का पूतला फूंक रहे बीजेपी नेताओं को उस वक्त विरोध का सामना करना पड़ा. जब उनका जुलूस कांग्रेस कार्यालय के सामने से गुजरा. यहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं का विरोध किया. जिसके बाद दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.
सुपौल, राहुल : जिले के गांधी मैदान से शुरू हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस शुक्रवार को उस वक्त बवाल में बदल गया, जब वे कांग्रेस कार्यालय के समीप सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन करने पहुंचे. पुतला दहन का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प हो गई.
आपके शहर में
कई कार्यकर्ता हो गए घायल
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों ओ�� से लाठियां चलीं, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए. देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. काफी देर तक दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और धक्का-मुक्की करते रहे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री की पुतला
झड़प के बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार शहर में इस तरह का माहौल देखने को मिला. घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी तेज हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए