जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम

शनिवार को महिलाओं को आर्थिक सामाजिक तथा शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका हिलसा के द्वारा कपसियावा पंचायत के शेखोंपुर गांव एवं पुना पंचायत के गोकुलचक गांव में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम संगठन के दीदियों के बीच एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं जानकारी दी गई.

विज्ञापन

हिलसा़ शनिवार को महिलाओं को आर्थिक सामाजिक तथा शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका हिलसा के द्वारा कपसियावा पंचायत के शेखोंपुर गांव एवं पुना पंचायत के गोकुलचक गांव में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम संगठन के दीदियों के बीच एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार एवं जीविका के अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान बीपीएम राजेश कुमार के द्वारा द्वारा विस्तार पूर्वक सभी विभाग से संबंधित महिला सशक्तिकरण योजनाओं को बताया गया, स्थानीय मुद्दे पर भी चर्चा हुई. ग्रामीणों के सरकार से अपेक्षा लिया गया. यह जानकारी साझा करने को कहा गया. जहां संवाद कार्यक्रम में गोकुल चौक गांव में सरिता देवी,लाभार्थी सतत जियोकोपार्जन योजना के बारे में अनुभव साझा की वही रीवा भारती द्वारा कन्या उत्थान के लाभ पर,अनुभव साझा किया गया. इसी तरह से शेखोपुर में सरिता देवी के द्वारा शौचालय लाभ ममता देवी के द्वारा बेटिवको साइकिल योजना का लाभ.पिंकी देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभ पर अनुभव साझा किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम के तहत पटना से एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिलाओं को सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया. इस मौके पर कौशल विकाश केंद्र के प्रतिनिधि, केनरा बैंक मैनेजर लक्ष्मी कुमारी, जीविका सामुदायिक समन्वयक, निभा कुमारी, अनीता कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक शबनम कुमारी, कार्यालय सहायक उदय कुमार, कंट्रोल रूम सदस्य मनोज कुमार समेत जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाएं एवं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थिति रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन