महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

जिले के चार प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत एलईडी स्क्रीन युक्त संवाद रथ गांव –गांव में जाकर महिला सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार फ़िल्मों के माध्यम से किया जा रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के चार प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत एलईडी स्क्रीन युक्त संवाद रथ गांव –गांव में जाकर महिला सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार फ़िल्मों के माध्यम से किया जा रहा है. अरियरी, बरबीघा, चेवाड़ा एवं सदर प्रखण्ड में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम प्रत्येक दिन में दो पालियों में आयोजित किये जा रहे हैं. प्रतिदिन जिले के विभिन्न गांवों में जीविका के 8 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहां प्रत्येक संवाद में 250 से ज्यादा महिलाओं को एक स्थान पर एकत्रित कर इन योजनाओं की जानकारी का वीडियो फिल्म दिखाया जा रहा है और योजनाओं से संबंधित लीफलेट और मुख्यमंत्री के संदेश पत्र का वितरण किया जा रहा है.आकांक्षा व्यक्त करते हुए महिलाओं ने कहा कि प्रकाश जीवन के अंधेरों को दूर भगाता है. रौशनी के प्रबंध से गाँव–टोलों में सुरक्षा की स्थिति बेहतर होगी. इसलिए गाँव टोलों में सौर ऊर्जा वाली बत्ती लगा दी जाती तो अच्छा होता. आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने के संबंध में अपनी आकांक्षा व्यक्त की. महिलाएँ वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग अधिकांश रूप से महिला संवाद कार्यक्रम में व्यक्त कर रही हैं. पंचायत स्तर पर अन्न भंडारण केंद्र बनने चाहिए. किसानों को कम दर पर भंडारण की सुविधा पंचायत स्तर पर मिलने से फसलों के रख-रखाव के साथ–साथ उचित समय पर बिक्री से अच्छी कीमत प्राप्त हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन