संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव स्थित ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान तरूण बिंद की करीब छब्बीस वर्षीया पत्नी मंजू कुमारी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव स्थित ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान तरूण बिंद की करीब छब्बीस वर्षीया पत्नी मंजू कुमारी के रूप में की गयी है. मायकेवालों का कहना है कि ससुराल के परिवार द्वारा जमीन विवाद में मंजू की हत्या कर इसे खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है. घटना के संबंध में मृतका के भाई व पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के ब्रहमा बेलदारी टोला निवासी अजित बिंद का कहना है कि आये दिन उसकी बहन के साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी. ससुराल में जमीन विवाद चल रही थी और इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं. इधर, तेलहाड़ा थानाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि प्रथमदृटया यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है. घर के बंद दरवाजे को तोड़कर लटके शव को बाहर निकाला गया. शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार को परिजनों को सौंपा गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन