नालंदा: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, सोशल मीडिया वीडियो सामने आते ही अवर निरीक्षक पर गिरी गाज

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के एक अवर निरीक्षक निलंबित। फोटो- AI Generated

नालंदा जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक पुलिस पदाधिकारी की कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही सामने आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए, नालंदा एसपी ने जांच का आदेश दिया और दोषी अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Sharif News: नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस महकमे की साख और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है. वीडियो में एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के दृश्य सामने आए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक (SP) हृदय कांत ने त्वरित जांच का आदेश दिया और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता ने की मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले की औपचारिक जांच राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजीत कुमार गुप्ता को सौंपी गई थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने वायरल वीडियो में प्रदर्शित तथ्यों, घटनास्थल की परिस्थितियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारी के आचरण व कर्तव्य निर्वहन की गहन पड़ताल की. जांच में अवर निरीक्षक के विरुद्ध ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और पुलिस बल की गरिमा व छवि को धूमिल करने के आरोप पूरी तरह सही पाए गए.

जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई

एसडीपीओ द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होते ही एसपी हृदय कांत ने बिना किसी विलंब के कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी अवर निरीक्षक को निलंबित करने का विभागीय आदेश निर्गत कर दिया. यद्यपि प्रशासनिक व विभागीय कारणों से निलंबित पुलिस पदाधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन एसपी के इस त्वरित और सख्त एक्शन से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

अनुशासनहीनता और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं: पुलिस अधीक्षक (कोट)

"पुलिस सेवा पूर्णतः अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति जवाबदेही पर टिकी है. कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही, अनुशासनहीनता या ऐसा कोई भी आचरण जिससे पुलिस महकमे की छवि धूमिल होती हो, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मर्यादा के साथ करना होगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी दोषी कर्मी पर भविष्य में भी विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी." हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक (SP), नालंदा

Also Read: गन्ने की खेती में आएगा बड़ा बदलाव! किसानों को वैज्ञानिकों ने बताए अधिक पैदावार के आधुनिक तरीके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन