बिंद: चाची से छेड़छाड़ और नहाते समय फोटो खींचने का आरोप, रिश्ते के भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बिंद थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्ते के भतीजे ने गलत नीयत से घर में घुसकर छेड़छाड़ की और नहाते समय उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं.

विज्ञापन

Biharsharif News: नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही रिश्ते के भतीजे पर गलत नीयत रखने, बदसलूकी करने और आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी युवक उस पर बुरी नजर रखता था और जब वह स्नान करती थी, तब वह छिपकर मोबाइल से उसकी तस्वीरें लेता था.

विज्ञापन

अकेली पाकर घर में घुसा, विरोध पर हुआ फरार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए जबरन छेड़छाड़ करने लगा. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

पति के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति के घर लौटने पर पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद पति के साथ बिंद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि महिला के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में तथ्य स्पष्ट होने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: राजगीर: मेयार पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित, 28 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन