राजगीर: मेयार पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित, 28 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर के मेयार पैक्स चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें 20 गांवों के 2656 मतदाताओं को शामिल किया गया है. 28 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है.

विज्ञापन

Biharsharif News: राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत पैक्स चुनाव की औपचारिक तिथि घोषित होने से पहले ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है. बीडीओ सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी एजाज आलम ने बताया कि मतदाता सूची पर 18 से 28 सितंबर तक कार्यालय अवधि में दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी. प्राप्त आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

विज्ञापन

20 गांव शामिल, पैक्स का बढ़ा दायरा

मेयार पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2656 है. इस बार पैक्स का भौगोलिक दायरा बढ़ाते हुए कुल 20 गांवों को शामिल किया गया है. इसमें मेयार पंचायत के गांवों के अलावा पथरौरा, नाहुब और नईपोखर पंचायत के उन गांवों को जोड़ा गया है जो नगर परिषद क्षेत्र में शामिल नहीं हो सके थे.

  • मेयार पंचायत: मेयार, बढ़ौना, लोहार बिगहा, किसनाय बिगहा, ननसुत बिगहा, राजा बिगहा, कंचनपुर, देवकी बिगहा, कोलवाबाद और चंद्रशेखर नगर.
  • पथरौरा पंचायत: चंदौरा, मंजैठा, भगवानपुर, कहटा, केसरी बिगहा और बसुएन.
  • नाहुब पंचायत: सीमा और झालर.
  • नईपोखर पंचायत: बिरचैत.

संभावित प्रत्याशियों की बढ़ी सक्रियता मतदाता सूची सामने आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. संभावित प्रत्याशियों ने समीकरण साधने और मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है. दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन प्राधिकार के दिशा-निर्देशानुसार मतदान की तारीख की घोषणा की जाएगी.

Also Read: राजगीर में सोलर योजना का विस्तार, 30 हजार बीपीएल घर रोशन, अब किसानों को जोड़ने की तैयारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन