हाइवा और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन
हाइवा और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में दो जख्मी

शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कोसुंभा थाना क्षेत्र के बगहिया गांव के समीप के बेकाबू हाईवा ट्रक ने आगे जा रहे एक स्कॉर्पियो वाहन में जबरदस्त ठोकर मार दिया.

विज्ञापन

शेखपुरा. शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कोसुंभा थाना क्षेत्र के बगहिया गांव के समीप के बेकाबू हाईवा ट्रक ने आगे जा रहे एक स्कॉर्पियो वाहन में जबरदस्त ठोकर मार दिया. घटना में स्कॉर्पियो पर सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने घायल दोनों लोगों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायल की पहचान मुंगेर जिला के नयागांव निवासी 61 वर्षीय सिकंदर यादव तथा उनकी 57 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई. इस बाबत कोसुंभा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायल दंपति की पुत्री खुशबू कुमारी इन दिनों पुलिस सब इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण राजगीर में प्राप्त कर रही है. प्रशिक्षण ले रही दारोगा का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र ननिहाल में ही रह रहा था. दंपत्ति अपने नाती को लेकर पुत्री से मिलने राजगीर पुत्री के यहां जा रहे थे. तभी रास्ते में पीछे से आ रहे हाईवा ने इनके स्कॉर्पियो वाहन को पीछे से ठोकर मार दिया. जिसके कारण स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है. जबकि, चालक फरार होने में सफल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन