Nalanda News: किचनी गांव के पास ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल; बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

जख्मी का इलाज होते हुए. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. किचनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की सीधी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत किचनी गांव के समीप बुधवार की सुबह ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुई सीधी भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

बख्तियारपुर स्टेशन से सवारी लेकर जा रहा था ई-रिक्शा

घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव निवासी गेनहारी यादव के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. अजय कुमार ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को बैठाकर पोवारी जा रहे थे. इसी क्रम में हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी.

एक घायल निजी क्लीनिक तो चालक सदर अस्पताल में भर्ती

हादसे में चालक अजय कुमार और ई-रिक्शा पर सवार एक अन्य यात्री घायल हो गए. हरनौत पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया. रेफर किए जाने के बाद घायल यात्री के परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए किसी निजी क्लीनिक ले गए, जबकि चालक अजय कुमार का इलाज बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: शेखपुरा: नारी कल्याण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति ने 20 कमाया लाख का शुद्ध लाभ, चेवाड़ा में आयोजित हुई वार्षिक आमसभा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन