बिहारशरीफ में पुलिस का एक्शन, शराब और मारपीट के मामले में फरार 3 वांटेड गिरफ्तार

Author Jamindra kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर

BiharSharif Police Arrest : बिहारशरीफ पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है. तीन वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे थे. पुलिस का अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

BiharSharif Police Arrest : बिहारशरीफ के सारे थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी अपराधियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सारे पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान

सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया है. इस दौरान पुलिस ने शराब और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को दबोचा है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

मारपीट का आरोपी बरबीघा से हुआ गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर गांव का निवासी गौतम कुमार मारपीट के एक मामले में वांटेड था. वह पिछले करीब एक महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बरबीघा थाना क्षेत्र के नसीबचक गांव से गिरफ्तार कर लिया.

शराब मामले में चंदन दाढ़ी की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने अपनी दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए ओंदा गांव निवासी चंदन दाढ़ी को भी गिरफ्तार किया है. चंदन पर पूर्व में शराब से जुड़ा एक गंभीर मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार था. पुलिस काफी समय से उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी.

घर से दबोचा गया मारपीट का तीसरा आरोपी

इसी क्रम में पुलिस टीम ने मानपुर गांव में भी एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. यहां से पुलिस ने गोरे कुमार को उसके घर से ही दबोच लिया. गोरे कुमार भी मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

न्यायालय में पेश किए गए तीनों आरोपी

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सभी कागजी कार्रवाई के बाद वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में फरार अपराधियों के खिलाफ यह सघन गिरफ्तारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read :


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन