दो गुटों के बीच मारपीट में तीन लोग जख्मी

चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए.
हिलसा. चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए. जख्मी में एक पक्ष से गजेंद्र बिंद के 53 वर्षीय पत्नी दुखनी देवी, जबकि दूसरे पक्ष से संजय बिंद के 35 वर्षीय पत्नी रूनी देवी, एवं चिंटू बिंद के 12 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार शामिल हैं. जख्मी की परिजन ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर गुरुवार सुबह गजेंद्र बिंद एवं संजय बिंद की पत्नी के बीच बोला बोली करते हुए अचानक मारपीट करने लगी. जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की सहयोग से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में चिकसौरा थाना को सूचना दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




