गिरियक में 48 घंटे में तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे के दौरान तीन लोगों की गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गयी है. मंगलवार को गुजरात से मानपुर आ रहे युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गिरियक . प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे के दौरान तीन लोगों की गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गयी है. मंगलवार को गुजरात से मानपुर आ रहे युवक की मौत हो गयी. प्राप्त समाचार अनुसार मंगलवार को बिहारशरीफ नवादा मुख्य मार्ग स्थित चौरसुआ बकरा गांव के समीप सड़क किनारे 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. मृत युवक की पहचान मानपुर गांव निवासी रंजित कुमार के रूप में हुई हैं. शव मिलने की सूचना पर थाना अध्यक्ष पावापुरी रवि कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता की मानें तो युवक की मौत लू लगने से हुई प्रतीत हो रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पु्ष्टि नहीं हो पायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन