सेवाओं के मॉल के रूप में कार्य कर रहा डाक विभाग : अनिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 10:12 PM
वर्तमान में डाक विभाग सेवाओं के मॉल के रूप में काम कर रहा है. दैनिक जीवन की जरूरत के हिसाब से डाक विभाग लोगों को दो सौ तरह की सुविधाएं प्रदान कर रहा है.
बरबीघा. वर्तमान में डाक विभाग सेवाओं के मॉल के रूप में काम कर रहा है. दैनिक जीवन की जरूरत के हिसाब से डाक विभाग लोगों को दो सौ तरह की सुविधाएं प्रदान कर रहा है. डाक विभाग अब सिर्फ डाक बांटने तक सीमित नहीं रहा है. डाक विभाग केवल सुविधा ही प्रदान नहीं कर रहा बल्कि लोगों के लिए कमाने का प्रमुख जरिया भी बन चुका है. यह बातें बिहार डाक विभाग के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने नवीनीकृत बरबीघा डाकघर की उद्घाटन के अवसर पर कहा.उन्होंने कहा कि लोग डाकघर से जुड़कर निर्यातक बनते हुए छोटा से छोटा सामान विदेश में बेचकर लाखों रुपया का महीना कमा सकते हैं. डाकघर देश के लिए लोगों को पूरी सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ ग्राहक खोज कर भी देने का काम कर रहा है.बिहार के कुल 46 डाक घर में यह सुविधा बहाल की गई है जिसमें शेखपुरा डाकघर भी शामिल है. इससे पहले बरबीघा पहुंचते ही डाक कर्मियों के द्वारा ढोल बजा बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया.इस दौरान डाकघर के परिसर में पौधारोपण करने के साथ-साथ अनिल कुमार के द्वारा परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर डाक कर्मियों के साथ सेल्फी भी ली गई.कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी तथा भाजपा नेत्री डॉ पूनम शर्मा समाजवादी नेता शिवकुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह और मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह केवटी पंचायत के मुखिया डॉ दीपक कुमार उपस्थित रहे.सभी लोगों का स्वागत नवादा सर्कल के डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी के द्वारा गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर किया गया.कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डॉ पूनम शर्मा ने कहां कि चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी. बिहार के लोगों का डाक विभाग पर एक बार फिर से भरोसा जागा है, तो उसके सबसे महत्वपूर्ण कड़ी अनिल कुमार है. वही, बरबीघा डाकघर के जीर्णोद्धार के लिए सुभानपुर गांव के शाखा डाकपाल अरुण कुमार के साथ-साथ तमाम डॉक्टर कर्मियों ने चीफ पोस्टमास्टर का दिल से आभार प्रकट किया. बरबीघा डाकघर लगभग 20 लाख रुपए से अधिक की राशि से जीर्णोद्धार करते हुए इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है. कैंपस में महिलाओं के लिए शौचालय की भी व्यवस्था करने के साथ-साथ सोलर प्लेट, आदि लगा दिया गया.शॉर्ट सर्किट नहीं हो इसके लिए बिजली के वायरिंग को पूरी तरह से बदल दिया गया है.वर्किंग हॉल में ग्राहकों के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था भी कर दी गई है. कार्यक्रम में मंच संचालन का काम श्रवण कुमार बरनवाल ने किया. इस मौके पर नांलदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने स्वागत भाषण दिया. इस कार्यक्रम में शेखपुरा के सहायक डाक अधीक्षक विकास कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










