करेंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत

थाना क्षेत्र के भोकिलापर पर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई.
हिलसा. थाना क्षेत्र के भोकिलापर पर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान भोकिलापर गांव निवासी 65 वर्षीय नन्दु यादव के रूप में किया गया है. मृतक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की शाम मे मवेशी चराने के लिए अपने ही गांव के खंधा में गए हुए थे. खंधा में किसान के द्वारा खेत पटवन हेतु मोटर चलाने के लिये बास के सहारे बिजली तार ले गया था. जो खेत में पहले से गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही नन्दु यादव की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के बीच कोहराम मचा गया. एवं गांव में मातम छाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




