योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला मत्स्य विभाग को मिला पांचवां स्थान

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला मत्स्य विभाग को मिला पांचवां स्थान

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिले के मत्स्यपालकों एवं कृषकों के लिये चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं के निर्धारित समय पर क्रियान्वयन के कारण जिला मत्स्य विभाग को सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिले के मत्स्यपालकों एवं कृषकों के लिये चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं के निर्धारित समय पर क्रियान्वयन के कारण जिला मत्स्य विभाग को सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है. जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू कुमार ने कहा कि सरकार प्रत्येक त��न वर्ष पर कार्यों के आधार पर जिलों को रैकिंग प्रदान करने का प्रावधान है. जिले में इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर जैसे टयूबवेल योजना, यांत्रिक एरेटर, तालाब की उड़ाही एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग मत्स्य उत्पादन में विशेष सहायता प्रदान किया गया है. केंद्र सरकार की योजना में रियरिंग तालाब एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में बेहतर कार्य किया गया है. मत्स्य पदाधिकारी शंभू कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी इन योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने में सतत प्रयत्नशील रहे. साथ ही आगे भी इससे बेहतर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन