लालगंज पुल के नीचे पइन से वृद्ध का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

बेन थाना क्षेत्र के लालगंज स्थित पुल के नीचे पानी भरे पइन से शनिवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ/ परवलपुर. बेन थाना क्षेत्र के लालगंज स्थित पुल के नीचे पानी भरे पइन से शनिवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के शहरी गांव निवासी सुरेश पंडित के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सुरेश पंडित शुक्रवार की संध्या में कुछ जरूरी काम से परवलपुर बाजार जाने की बात कहकर निकले थे. लेकिन संध्या में जब वह घर नहीं लौटे तो हमलोगों ने उनकी रिश्तेदारों से लेकर इधर- उधर काफी खोजबीन की. लेकिन उनका पता नहीं चला. इसके बाद हमलोग शनिवार की सुबह दोबारा उनकी खोजबीन करने लगे और इसी दौरान लालगंज स्थित पुल के नीचे पानी भरे पइन में उनका शव पाया गया. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर बेन थाना के पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव पहुंचे और इस संबंध में आसपास व परिजनों से जानकारी लिया. बेन थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मौत का कारण प्रथमदृष्टया पानी में डूबने से प्रतीत हो रहा है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. इधर अरावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार ने इस घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए आश्रित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन