ePaper

भास्कर महोत्सव में छठ गीतों से गुंजयमान हुआ अरघौती धाम

Updated at : 26 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
भास्कर महोत्सव में छठ गीतों से गुंजयमान हुआ अरघौती धाम

शहर के महादेव स्थान के समीप अरघौती पोखर धाम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में भास्कर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. शहर के महादेव स्थान के समीप अरघौती पोखर धाम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में भास्कर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर डीडीसी संजय कुमार, एडीएम, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुजीत कुमार सुमन, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सरोज पासवान, श्वेता कुमारी मौजूद थे. इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने छठ गीतों पर आधारित एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. इस मौके पर स्थानीय कलाकार अलका कुमारी ,पूजा वर्मा, छोटू , सुधीर कुमार , खीरू आदि कलाकारों ने देर रात तक श्रोताओं को झुमाए रखा. वही कला संस्कृति विभाग की ओर से कलाकारों को शॉल , चुनरी एवं मोमेंटो देकर हौसला बढ़ाया. मंच का संचालन संगीत शिक्षक प्रभाकर त्रिवेदी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन