ePaper

फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Jun 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

चेरो ओपी पुलिस ने रविवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तारी वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. चेरो ओपी पुलिस ने रविवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तारी वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था. इस संबंध में ओपी प्रभारी विकेश कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खरुआरा गांव में छापेमारी की, जहां से कारू यादव उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय बिरजे यादव का पुत्र है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उस पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और पुलिस उसे तलाश रही थी. ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है, और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन