Biharsharif News : सिलाव के सुनैना खाद भंडार का लाइसेंस हुआ निलंबित

Updated:
विज्ञापन

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नितेश कुमार द्वारा दूरभाष पर मिली शिकायत के आधार पर मां सुनैना खाद भंडार, नरहर विगहा, सिलाव में औचक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नितेश कुमार द्वारा दूरभाष पर मिली शिकायत के आधार पर मां सुनैना खाद भंडार, नरहर विगहा, सिलाव में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में प्रतिष्ठान द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक उर्वरक बिक्री करने और दर तालिका में यूरिया की दर न दर्ज करने जैसे उल्लंघन पाये गये. भंडार में पॉश मशीन और वास्तविक भंडार में अंतर, साथ ही बैग का अनुचित क्रम भी देखा गया. किसान से पूछताछ में यह भी पुष्टि हुई कि उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक में बेचा जा रहा था. इस कारण उक्त प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति तत्काल निलंबित कर दिया गया. जिले में अबतक कुल चार उर्वरक प्रतिष्ठानों को निलंबित किया जा चुका है. जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नितेश ने बताया कि नालंदा जिले में वर्तमान में यूरिया की उपलब्धता 4000 मीट्रिक टन से अधिक और डीएपी 3600 मीट्रिक टन है. जीरो टाॅलरेन्स नीति के तहत सभी किसानों को उचित दर पर उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और उर्वरक निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर औचक निरीक्षण करें और निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री या अनियमितता पाये जाने पर जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल सूचित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन