नालंदा में आकाशीय बिजली का कहर; हिलसा में छत पर खेल रही 8 वर्षीय बच्ची की मौत, करायपरसुराय में छत तोड़ इन्वर्टर पर गिरा ठनका, युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

ग्वलबिगहा गांव में दाह संस्कार के लिए ले जाते हुए | Prabhat Khabar Network

नालंदा के हिलसा में बारिश के दौरान छत पर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची की आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

Biharsharif News: नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में भारी तबाही हुई. हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वालबिगहा गांव में स्कूल से लौटकर बारिश में छत पर खेल रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची की ठनका की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना में करायपरसुराय प्रखंड के बेरमा गांव में मकान की छत फाड़कर गिरे ठनके से घर में सो रहा 39 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इन घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है और दोनों गांवों में दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहली घटना: हिलसा के ग्वालबिगहा में स्कूल से लौटी मासूम की गई जान

हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वालबिगहा गांव निवासी रामकृष्ण यादव की 8 वर्षीय पुत्री सुगनी कुमारी बुधवार को स्कूल से घर लौटी थी. स्कूल से आने के बाद वह बारिश के दौरान घर की छत पर खेल रही थी. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सुगनी गंभीर रूप से झुलस गई. परिजन उसे आनन-फानन में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर लेकर चले गए.

दूसरी घटना: करायपरसुराय के बेरमा में छत छेदते हुए गिरा ठनका, इन्वर्टर उड़ा

करायपरसुराय प्रखंड के बेरमा गांव में स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र बनवीर कुमार घर के कमरे में पलंग पर सो रहे थे. इसी दौरान मूसलाधार बारिश के बीच अचानक गिरे ठनके ने मकान की पक्की छत को छेद दिया और कमरे में रखे इन्वर्टर पर जा गिरा.


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान | Prabhat Khabar Network
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान | Prabhat Khabar Network

धमाका इतना जोरदार था कि इन्वर्टर का एक हिस्सा उछलकर बनवीर की बाईं पसली में लगा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कमरे की वायरिंग, बिजली उपकरण और रखी बजरंगबली की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई. परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

Also Read: नालंदा के 4 अंचलों में राजस्व महाअभियान की रफ्तार धीमी, 2 जगह डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन